जीवन में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हमें बड़ा लोन लेने की जरूरत पड़ती है। चाहे आपको घर खरीदना हो या कोई व्यवसाय शुरू करना हो या फिर आपको शिक्षा के लिए धन की जरूरत हो, ऐसे समय में बड़ा लोन या ज्यादा रकम वाला लोन सहारा बन सकता है, लेकिन "बड़ा लोन" यानी High Amount Loan लोन लेना उतना आसान नहीं है जितना छोटा लोन लेना। इसके लिए आपको कुछ खास शर्तों का पालन करना होगा और निम्नलिखित प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि बड़ा लोन कैसे लें, इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
आपको लोन लेने से पहले यह पता होना चाहिए कि आपको कौन सा लोन चाहिए, क्योंकि हर लोन की ब्याज दर अलग-अलग होती है।
क्या यह होम लोन है,
बिजनेस लोन है या
एजुकेशन लोन है या
पर्सनल लोन?
लोन के लिए पात्रता उस उद्देश्य के अनुसार अलग-अलग होती है जिसके लिए आप लोन ले रहे हैं।
बड़ा लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए।
समय पर EMI और क्रेडिट कार्ड बिल चुकाकर स्कोर बढ़ाएं।
अगर स्कोर कम है, तो पहले 6-12 महीने स्कोर सुधारने पर काम करें।
बैंकों को यह यकीन दिलाना जरूरी है कि आप लोन की EMI समय पर चुका सकते हैं:
नौकरीपेशा के लिए:
सैलरी स्लिप (कम से कम 6 महीने की)
बैंक स्टेटमेंट
फॉर्म 16 या ITR
बिजनेस वालों के लिए:
IT रिटर्न (कम से कम 2-3 साल)
व्यापार का लेखा-जोखा
GST रजिस्ट्रेशन, बिजनेस लाइसेंस आदि
अगर आपकी आय कम है, तो आप अपने जीवनसाथी, माता-पिता या किसी करीबी को co-applicant बना सकते हैं। इससे बैंक को भरोसा मिलेगा और आपकी लोन योग्यता (Loan Eligibility) बढ़ेगी।
बड़ा लोन लेने के लिए बैंक अक्सर संपत्ति गिरवी रखने को कह सकते हैं, खासकर अगर वह लोन सिक्योर (secured loan) हो:
जमीन या मकान
FD (Fixed Deposit)
LIC पॉलिसी आदि
अगर आप गैर-सिक्योर लोन (Unsecured Loan) चाहते हैं, तो आपकी आय और क्रेडिट स्कोर और भी ज़्यादा मजबूत होने चाहिए।
सिर्फ एक बैंक पर निर्भर न रहें। Compare करें:
ब्याज दर (Interest Rate)
प्रोसेसिंग फीस
प्री-पेमेंट चार्जेस
लोन की अवधि (Tenure)
आपकी ज़रूरत और सुविधा के अनुसार सबसे बेहतर विकल्प चुनें।
बड़ा लोन लेने के लिए निम्न दस्तावेज़ ज़रूरी होते हैं:
पहचान प्रमाण (आधार, PAN कार्ड)
निवास प्रमाण (बिजली बिल, राशन कार्ड आदि)
आय प्रमाण (सैलरी स्लिप/ITR)
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक स्टेटमेंट (6-12 महीने)
आजकल लगभग सभी बैंक और NBFC ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देते हैं। इससे:
आवेदन प्रक्रिया तेज होती है
डॉक्यूमेंट अपलोड आसान होता है
ट्रैकिंग सुविधा मिलती है
आपको कितना लोन चाहिएआप कितना लोन ले रहे हैं 10-20 लाख जो भी ले रहे हैं उस पर क्या ब्याज दर क्या है उसके अनुसार अपने EMI देखें। EMI कैलकुलेटर का उपयोग करके पहले से पता कर लें कि हर महीने कितनी EMI देनी होगी। इससे आप अपनी मासिक बजट प्लानिंग बेहतर कर सकते हैं।
बड़ा लोन लेना कोई मुश्किल काम नहीं है, बशर्ते आप सही दिशा में प्लानिंग करें। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर, स्थिर आय, सही दस्तावेज़ और थोड़ी समझदारी आपको बड़ी राशि का लोन दिलाने में मदद कर सकती है। जरूरत है तो बस तैयारी और सही बैंक चुनने की।
आपका अनुभव कैसा रहा? क्या आपने कभी बड़ा लोन लिया है? नीचे कमेंट में जरूर बताएं!
See also: Best Luxury Cars List: Where Performance and Design Meet